Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – आईएएस रामवतार मीणा ने संभाला झुंझुनू जिला कलेक्टर का कार्यभार

, ,

Video News – आईएएस रामवतार मीणा ने संभाला झुंझुनू जिला कलेक्टर का कार्यभार

सर्किट हाउस में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने किया स्वागत

झुंझुनू, हाल ही में प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए थे। जिसके चलते झुंझुनू जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल का भी तबादला हो गया था। आज उनके स्थान पर आईएएस रामावतार मीणा ने झुंझुनू जिला कलेक्टर का कार्यभार संभाला। इसके साथ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो इसके साथ ही जो जन समस्याएं हैं उन पर फोकस रहेगा। वहीं इसके साथ ही जो स्थानीय झुंझुनू जिले के मुद्दे हैं उनके भी ऊपर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इससे पूर्व शाम को नवागत जिला कलेक्टर रामावतार मीणा का सर्किट हाउस पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता बैठकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मीणा ने झुंझुनू जिला कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू पूरी खबर वीडियो में –

YouTube video