Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में रिटायर्ड फौजी द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का मामला आया सामने

, ,

Video News – झुंझुनू में रिटायर्ड फौजी द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का मामला आया सामने

मामले में मृतक महिला की बेटी ने लगाया पिता सहित अन्य परिजनों पर आरोप

कहा- कई महीनों से कर रहे थे मारपीट, पहले भी की थी शिकायत

झुंझुनूं, झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी द्वारा शनिवार देर रात लाठी से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वही वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। यह पूरा मामला झुंझुनू के अंगासार रोड पर स्थित सूरज कॉलोनी का है। आरोपी की शादीशुदा बेटी ने कोतवाली थाने पहुंचकर पिता और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बेटी का कहना है कि उसे मां के लिए न्याय चाहिए। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे वह मां की बॉडी नहीं उठाएगी। कोतवाली थाने में शनिवार देर रात रिपोर्ट देकर रिटायर्ड फौजी विजेंद्र सिंह (46) की बेटी रिया (20) ने कहा कि- पापा रोज मम्मी को पीटते थे, शनिवार को उन्होंने मां को मार ही डाला। रिया ने पिता के भाई-भाभियों, बुआ-फूफा और रिश्तेदारों के बेटों का नाम भी शिकायत में लिखाया है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur