Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू शहर में मनुष्य का पैर मिलने को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – झुंझुनू शहर में मनुष्य का पैर मिलने को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

झुंझुनू शहर में मिला मानव का कटा हुआ पैर

मंडावा मोड़ के नजदीक सुभाष मार्ग के व्यस्ततम इलाके में सुभाष पार्क में आज एक मानव का कटा हुआ पैर मिला

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, प्रथम दृष्टया देखने पर यह किसी पुरुष का कटा हुआ पैर दिखाई पड़ता है

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू शहर के मंडावा मोड़ के नजदीक सुभाष मार्ग के व्यस्ततम इलाके में सुभाष पार्क में आज एक मानव का कटा हुआ पैर मिला। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली तो एक बार मौके पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सुभाष पार्क के पास जो खोखे लगे हैं वहां पर एक मानव अंग के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर आकर देखा तो कटा हुआ पैर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पैर को एक कुत्ता घसीट कर लाया था। जिसके बाद पुलिस की टीमों को आसपास के खाली पड़े प्लॉट एवं कब्रिस्तान में जांच के लिए लगा दिया गया है। वही पार्क में भी एक जगह मिट्टी कुछ खुदी हुई सी दिखाई दी जिसको भी खोद कर देखा गया लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। वही मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई है। प्रथम दृष्टया देखने पर यह किसी पुरुष का कटा हुआ पैर दिखाई पड़ता है। चूकि किसी मानव का कटा हुआ अंग है इसलिए भय का माहौल होना भी स्वाभाविक है इसलिए पुलिस ने भी मुस्तैदी के साथ तलाश के लिए अपनी टीमें लगा दी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur