Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – अवैध संबंधों में आड़े आ रहे जेठूते की चाची ने ही प्रेमी से करवाई थी हत्या

, ,

Video News – अवैध संबंधों में आड़े आ रहे जेठूते की चाची ने ही प्रेमी से करवाई थी हत्या

बसावा में 2 माह पहले हुई हत्या का किया पुलिस ने खुलासा

हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार

झुंझुनू, झुंझुनू जिले से ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें खून के रिश्तो पर अविश्वास करना भी भारी पड़ा है। साथ ही रिश्तो में तार तार हो रही मर्यादा भी बयान हो रही है। एक चाची ने उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंधों में आड़े आ रहे जेठूते की हत्या की स्क्रिप्ट रच डाली। जी हां, हम बात कर रहे हैं नवलगढ़ क्षेत्र के बसावा की तन में स्थित नेहरो की ढाणी में लगभग 2 माह पहले हुए युवक की हत्या के मामले की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद हत्या का कारण प्रेम प्रसंग निकल कर सामने आया। थाना अधिकारी विनोद सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरा की ढाणी निवासी शीशपाल जाट व उसकी पत्नी मंजू देवी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि हत्या के मुख्य आरोपी गढ़वालों की ढाणी निवासी विजेंद्र जाट को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे मामले में जो बात निकल कर सामने आई वह यह थी कि शीशपाल की पत्नी मंजू का विजेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक उसके जेठूते महेश कुमार को लग गई। उसने विरोध जताया तो मंजू ने अपने जेठूते पर ही गलत नियत रखने और परेशान करने का आरोप लगा दिया। साथ ही अपने पति शीशपाल से उसने अपने जेठूते महेश की शिकायत की वही इसकी जानकारी उसने अपने प्रेमी विजेंद्र सिंह को भी दे दी। जिसके चलते मंजू देवी का पति शीशपाल व प्रेमी विजेंद्र सिंह दोनों ही महेश से रंजिश रखने लगे और इसी बात को लेकर विजेंद्र सिंह व महेश के बीच फोन पर कई बार गाली गलौच हुई थी। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो 4 मार्च को मंजू ने फोन करके इसको घर से बाहर बुलाया। वहां पर पहले से खड़े विजेंद्र सिंह ने सरिये व डंडे से वार करके महेश की हत्या कर दी। वही शीशपाल भी वहीं पर उपस्थित था बाद में दोनों वहां से फरार हो गए। हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 5 दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur