Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – हनीट्रेप मामले में झुंझुनू पुलिस को मिली सफलता

, ,

Video News – हनीट्रेप मामले में झुंझुनू पुलिस को मिली सफलता

आरोपी हिम्मतसिह ऊर्फ महेश को किया गिरफ्तार, पूर्व में दो महिला आरोपियो को भिजवाया चुका है जेल

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के थाना पचेरी कलां टीम को हनीट्रेप मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दी कि मेरे मोबाईल पर फोन आया था एक लेडिज की आवाज आई और मेरे को कहा कि मैं आपको जानती है तो मेने कहा कि है नहीं जानता हूँ इस प्रकार फोन कट गया उसको बाद दो-चार बार फोन आया। किसी ने बताया कि मेरे खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पचेरी कलां थाना मे दर्ज करवा दिया है। मेरे को राजीनामा करना है तो हमारे को पैसे देने होगे। राजीनामा करना है तो सात लाख रूपये लगेगा। तेरे को जेल भिजवायेगे। फिर मेरे को कहा कि पैसे देने ही होगे नही तो तेरे को जेल भिजवा देगे इस प्रकार ये लोग धोखाधड़ी पूर्वक मेरे को झुठा मुकदमे मे जेल भिजवाने का भय दिखाकर मुझसे साढे तीन लाख रूपये लेना चाहते है। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण में पूर्व मे आरोपिया तीजा देवी व नाथी देवी को अपराध प्रमाणित पाया जाने पर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तत्पश्चात शेष आरोपी हिम्मतसिह ऊर्फ महेश पुत्र श्यामलाल जाति बांवरीया निवासी कोजिंदा थाना सिटी नारनौल जिला महेन्द्रगढ हरियाणा. हाल कोटपुतली जो जिला जेल जयपुर मे न्यायिक अभिरक्षा पर चल रहा था जिसको जिला जेल जयपुर से प्रोडेक्शन वांरट पर प्राप्त कर गिरप्तार किया गया। वही मुलजिम से अनुसंधान जारी है । बता दे कि आरोपी पूर्व मे भी हनीट्रेप के 3 मामलो में थाना कोटपुतली मे गिरफ्तार हो चुका है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur