Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

, ,

Video News – झुंझुनू सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

5 दिन पहले करीब 6 लाख के चोरी हुए गहनों को किया बरामद

हरियाणा के हांसी के एक आरोपी को भी किया गिरफ्तार

झुंझुनू, झुंझुनू सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 6 लाख के चोरी हुए गहनों के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। झुंझुनू सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित के द्वारा यह कार्रवाई की गई। 30 जनवरी को एक विशाल सैनी नामक युवक ने रिपोर्ट दी कि वह बड़ागांव से झुंझुनू रिक्शे में आ रहा था और रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के पर्स को चुरा लिया जिसमें करीब 6 लाख के गहने थे। झुंझुनू एसपी ने एक टीम गठित की और मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के हांसी के आरोपी व्यक्ति को चोरी किये हुए गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। वही आरोपी से पूछताछ की जा रही है इसके साथ और भी कोई वारदात खुलने की संभावना भी बताई जा रही है।

YouTube video