Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ KD उर्फ मदारी गिरफ्तार

, ,

Video News – अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ KD उर्फ मदारी गिरफ्तार

युवक को अवैध देशी पिस्टल व सात जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कुलदीप उर्फ केडी उर्फ मदारी को अवैध देसी पिस्टल व सात जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

पुलिस थाना खेतड़ी नगर व जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खेतड़ी नगर पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम को संयुक्त कार्रवाई में सफलता हासिल हुई है। कार्रवाई में आरोपी कुलदीप उर्फ केडी उर्फ मदारी को अवैध देसी पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जिला स्पेशल टीम के द्वारा थानाधिकारी खेतड़ी नगर को बताया गया कि एक व्यक्ति जो अवैध हथियार लिए एचसीएल कंपनी के पीछे की तरफ पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहा है जो कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस पर जिला स्पेशल की टीम वह खेतड़ी नगर थाने की पुलिस टीम एचसीएल कंपनी के पीछे की तरफ पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति की पहाड़ियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को वहां पर देख कर व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्र में भागने लगा जिसके बाद पीछा करके घेराबंदी करके पकड़ा गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन में सात कारतूस लोड मिले किसी प्रकार के लाइसेंस नहीं होने पर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur