Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू जिले में तेंदुए ने किया अटैक, देखिए तेंदुए का Live अटैक

, ,

Video News – झुंझुनू जिले में तेंदुए ने किया अटैक, देखिए तेंदुए का Live अटैक

सावधान ! झुंझुनू जिले में यहाँ पर आ गया है तेंदुआ

नवलगढ़ के गोठड़ा में श्री सीमेंट के निर्माणाधीन प्लांट में घुसा तेंदुआ

तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप, एक दो कर्मचारियों को किया घायल

झुंझुनू, सावधान झुंझुनू जिले में यहाँ आ गया है तेंदुआ। जी हा, जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के गोठड़ा से खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां श्री सीमेंट के निर्माणाधीन प्लांट में तेंदुआ घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया । जैसे जैसे कर्मचारियों को प्लांट में तेंदुआ दिखाई दिया वैसे ही उन्होंने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। तेंदुए ने वहां पर काम कर रहे एक दो कर्मचारियों को भी घायल किया है ऐसी भी जानकारी सामने आई है। । मौजूद लोगों ने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वहीं कंपनी के कर्मचारियों की ओर से वन विभाग को भी सूचना दी गई है। वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। और तेंदुए के रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किया गया । वही यह जानकारी भी सामने आई की वहा से निकलकर तेंदुआ पास के गांवो की तरफ चला गया। जिसके चलते आस पास के ग्रामीणों में भी भय का महोल व्याप्त हो गया है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur