Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू शहर में स्पा सेन्टर पर हुई बड़ी कार्रवाई

, ,

Video News – झुंझुनू शहर में स्पा सेन्टर पर हुई बड़ी कार्रवाई

झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 युवतियों को पुलिस लाई कोतवाली

झुंझुनू, झुंझुनू शहर के स्पा सेन्टर पर कोतवाली पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें पुलिस को मौके पर सात युवतियां मिली। वही एक व्यक्ति भी मिला इसके बारे में जानकारी मिली कि वह इनका खाना बनाता था। झुंझुनू कोतवाली थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंचदेव के आगे बगड़ रोड पर कुछ महिलाएं और पुरुष अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त है। इस सूचना पर थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कुछ महिलाएं मिली, वहां पर स्पा सेन्टर संचालित किया जा रहा था। जिनको पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया। पुलिस को मौके से सात युवतियां मिली। वहीं पुलिस ने बताया कि इसका मालिक अशोक नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है जिसके बारे में तफ्तीश की जा रही है।

वही स्थानीय लोगों की माने तो पिछले डेढ़ 2 साल से यहां पर स्पा सेन्टर चल रहा है और आज झुंझुनू कोतवाली पुलिस द्वारा इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वही मौके पर वृताधिकारी झुंझुनू शहर वीरेंद्र कुमार शर्मा भी पहुंचे। वही मौके पर मिली सातों युवतियों से पुलिस की पूछताछ जारी थी और पुलिस स्पा सेंटर के मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur