Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – मावंडिया का बिगड़ा मूड, पुलिस के साथ भी हुई बहस

, , ,

Video News – मावंडिया का बिगड़ा मूड, पुलिस के साथ भी हुई बहस

झुंझुनू में प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया आज मूड में नजर आए

रीट पेपर लीक प्रकरण मे भाजपा ओबीसी मोर्चे का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया तथा रीट परीक्षा की सी बी आई जांच हेतू राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

YouTube video

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया आज मूड में नजर आए। अवसर था रीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का। अब तक लग रहा था कि भाजपा सत्ता का स्वाद लेते लेते विपक्ष के रूप में जूझना भूल चुकी है लेकिन आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते देने के लिए जाते समय मुख्य द्वार पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मावंडिया मूड में नजर आए। रीट पेपर लीक प्रकरण की सी बी आई जांच करवाने एव भा ज पा के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के बैनर तले पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया एव मोर्चे के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया तथा रीट परीक्षा की सी बी आई जांच हेतू राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया की शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगडा के साथ भी कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने हेतु कार्यकर्ताओं की संख्या को लेकर बहस हुई जो बाद में जिला कलेक्टर तक पहुंच गई जहां जिलाध्यक्ष ने पुलिस के रवैए को लेकर कडा विरोध जताया तथा जिला कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। झुंझुनू जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने भी सूझबूझ और एक अनुभवी प्रशासक के रूप में मामले को वही निबटा दिया, इस दौरान जिला कलेक्टर के सूझबूझ की भी लोगो को प्रशंसा करते हुए भी देखा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने बताया कि रीट पेपर लीक प्रकरण में सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मिले हुए है तथा भा ज पा के राज्यव्यापी आंदोलन से घबराकर मुख्यमंत्री ने रीट परीक्षा लेवल टू तो रद्द कर दिया लेकिन वे सी बी आई जांच इसलिए नहीं करवाना चाहते क्योंकि पेपर लीक करने का पूरा षड्यंत्र उन्ही के चेहते लोगों ने किया है।ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार लाठी के दम पर भा ज पा कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाना चाहती है जो कभी नहीं हो सकता। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने कहा कि रीट परीक्षा में धांधली कर राज्य सरकार देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा वर्ग के साथ अन्याय किया है जिसे राज्य का युवा एवं आमजन कभी माफ करने वाला नहीं है। प्रर्दशन में भा ज पा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,भा ज पा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी,शहर महामंत्री दलीप सैनी,आई टी प्रमुख मनीष सैनी,ओ बी सी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ बी एल वर्मा, संतोष सैनी, मोनिका रिया चौधरी, जिला मंत्री संदीप भैडिया, विकास शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश जांगीड़, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री चंद चौहान, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, पिलानी मंडल अध्यक्ष निशांत सैनी,डुलानिया मंडल अध्यक्ष भगवानाराम, पचेरी मंडल अध्यक्ष पंकज सैनी, सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष हवासिंह यादव, बबाई मंडल अध्यक्ष रतन कुमावत,मोहन लाल कटेवा, विकास कसवां, सत्यप्रकाश, सुरेन्द्र लोरिया, ओमप्रकाश जांगीड़,प्रभूदयाल स्वामी, सुनील भावठडी, भीम सिंह गुर्जर, मनदीप योगी, अरविंद सोनी, महिपाल सिंह किठाना,पवन जांगीड़, राकेश लाम्बा, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष इमरान राठौड़,हाजी अब्दुल रहमान,खलील सिलावट,अकरम नागौरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।