Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – शिक्षक की कार में करतूत : वाइस प्रिंसिपल ने कार में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा के साथ की यह करतूत

, ,

Video News – शिक्षक की कार में करतूत : वाइस प्रिंसिपल ने कार में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा के साथ की यह करतूत

झुंझुनू जिले के इस्लामपुर के सरकारी स्कूल का है मामला

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के इस्लामपुर कस्बे में स्थित सेठ राम प्रताप सौंथलिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल व सुल्ताना निवासी राजकुमार पुत्र थाना राम ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार में लिफ्ट देकर छेड़छाड़ की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाइस प्रिंसिपल परीक्षा देकर स्कूल से निकली छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा कर सुनसान रास्ते में अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और आरोपी वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। छात्रा ने रिपोर्ट में बताया है कि वह परीक्षा देने के लिए गुरुवार को स्कूल आई थी परीक्षा खत्म होने पर घर पर जा रही थी तो आरोपी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपनी कार में बैठाया सुनसान रास्ते में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी घर से कुछ दूर पर ही छात्रा को छोड़कर कार से चला गया। बाद में छात्रा ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसपर पर महिलाएं भी स्कूल पहुंची। सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और मामला बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आरोपी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल है और बायोलॉजी पढ़ाता है। वहीं गुरुवार को छात्र का बायोलॉजी का पेपर था और आरोपी शिक्षक की दूसरी पारी में दोपहर 1:00 से ड्यूटी थी जबकि बायोलॉजी का पेपर दोपहर 11:45 तक था लेकिन शिक्षक समय से पहले ही आ गया। हालांकि वह स्कूल में दोपहर 1:00 बजे ही पहुंचा। वही बगड़ पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शिक्षक राजकुमार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। सुल्ताना निवासी आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur