Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – मम्मी कहती है बेटी बड़ा नाम करेगी : पैदा होते ही मिलाया जिला कलेक्टर से बेटी ने

, ,

Video News – मम्मी कहती है बेटी बड़ा नाम करेगी : पैदा होते ही मिलाया जिला कलेक्टर से बेटी ने

मेरी बेटी ने पैदा होते ही मिलाया मुझे कलेक्टर से, बड़ा नाम करेगी – बोली माँ

नए साल पर बेटियों को प्यार ओर माताओ को सम्मान देने पहुँचे झुंझुनू जिला कलेक्टर

बीड़ीके अस्पताल मे नव वर्ष पर 21 नव प्रसूताओ का किया सम्मान

महिला अधिकारिता विभाग ने किया भव्य आयोजन

झुंझुनू, नव वर्ष के प्रथम दिवस पर जिला कलेक्टर लक्ष्मन सिंह कुड़ी जिला मुख्यालय के बीड़ीके अस्पताल के जनाना विंग पहुँचे ओर वहां पर बेटियों को जन्म देने वाली कुल 21 नव प्रसूता माताओ को मिठाई का पैकेट, बेबी किट ओर बेटी जन्म का सम्मान पत्र भेट किया। जिला कलेक्टर ने कहा की बेटा बेटी मे कोई फर्क नही समझे। उन्होंने माताओ की हौसला अफजाई की ओर बेटियों को अच्छि शिक्षा देने की बात की। जिला कलेक्टर ने कहा की जिले की बेटियों ने हर क्षेत्र मे अपना परचम लहराया है । उन्होंने माताओ से अपील की कि इन बेटियों को वे बेटों की तरह ही पाले ये बड़ी होकर उनका नाम रोशन करेंगी।

YouTube video

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला ने बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान मे जिले का नवाचार है की त्यौहार या बड़े आयोजन पर जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग बेटियों के बीच जाकर मनाता है इसी कड़ी मे रविवार को नव वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया था। इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर राजकुमार डांगी, पीएमओ डॉक्टर कमलेश झाझड़िया, डॉक्टर पुष्पा रावत, डॉक्टर नवीद, बजरंग लाल शर्मा, किशन लाल, डॉक्टर अरुण, सुनील खरिटा,राजन चौधरी,उषा कुलहरी, पूजा कुमारी, सुनिता, सरिता सहित अस्पताल तथा महिला अधिकारिता विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अस्पताल विजिट के दौरान जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने अस्पताल परिसर मे बने 5 आक्सीजन प्लांट को भी देखा ओर इसकी जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने बताया की अस्पताल मे सभी प्लांट रनिंग कंडीशन मे है वर्तमान मे अक्सीजन की खपत कम होने से एक हि प्लांट से आपूर्ति की जा रही है । उन्होने बताया की यहा पर एक लिक्विड अक्सीजन प्लांट भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया की पिछली बार कोरोना की लहर मे अक्सीजन की विकट समस्या थी उसके तहत इस बार अगर ऐसे कोई हालात पैदा हो तो जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है । वही नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को सर्दी से ठिठुरते हुए लोगों के बीच भी कलेक्टर कुड़ी पहुँचे ओर उनकी समस्या को देखते हुवे जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए। जिला कलक्टर ने शाह नूर की पहाड़ी के पास की कच्ची बस्ती के लोगो को कम्बल बाटी वही रेलवे स्टेशन पर सर्दी मे बिना कम्बल यात्रा करने वाले लोगो भी कम्बल बाटे । दोनो जगहों पर 30 जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये। इस दौरान सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर, नगर परिषद के एईएन रणजीत गोदारा, निजी सहायक विपिन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur