Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – ताऊ को भतीजे ने पीटा लाठियों से, बुजुर्ग ताऊ ने तोडा दम

, ,

Video News – ताऊ को भतीजे ने पीटा लाठियों से, बुजुर्ग ताऊ ने तोडा दम

मृतक है सूरजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 17 की पंचायत समिति सदस्य का पति

देर रात की है घटना, घर में घुसकर की गई मारपीट

YouTube video

झुंझुनू, जिले के सूरजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 17 की सदस्य के पति मारपीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है । पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सूरजगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि  कासनी निवासी रामप्रताप (69) पुत्र दीपचंद अपने घर पर था। शुक्रवार रात दस बजे बाद ईश्वर सिंह घर में आया और लाठियों से मारपीट कर दी। रामप्रताप घायल हो गया। जिसको सूरजगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं के लिए रेफर कर दिया गया। बुर्जुग रामप्रताप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर रात मौका मुआयना किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हत्या का आरोपी मृतक का भतीजा ही है। मृतक रामप्रताप  सूरजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 17 की सदस्य का पति है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur