Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – गैंगस्टर राजू ठेहठ हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर झुंझुनू जिले से खबर

, , ,

Video News – गैंगस्टर राजू ठेहठ हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर झुंझुनू जिले से खबर

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड मामले में अपराधियों को पूछताछ के लिए लाई गुढ़ागौड़जी थाना

पौंख गांव की पहाड़ियों में पुलिसकर्मियों पर 5 राउंड फायरिंग की थी

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] विधानसभा क्षेत्र की गुढ़ा गोड़जी पुलिस थाने से गैंगस्टर राजू ठेठ हत्याकांड मामले में अपराधियों से पूछताछ के लिए हाई सिक्योरिटी में हार्डकोर अपराधियों को पुलिस थाने पर लेकर पहुँची। दोनों हार्डकोर अपराधी जतिन तथा सतीश को अजमेर जेल से हाई सिक्योरिटी मे गुढ़ा पुलिस थाना लाया गया। दोनों अपराधियों से पुलिस ने पूछताछ की है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपराधियों ने पौंख गांव की पहाड़ियों में पुलिसकर्मियों पर 5 राउंड फायरिंग की थी। जिसको लेकर आज गुढ़ा गोड़जी पुलिस थाना छावनी में तब्दील हो गया है। आपको बता दें कि 3 दिसंबर 2022 को सुबह के समय राजू ठेहट की कुछ बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी भी की, 4 दिसंबर को आरोपियों ने मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों पर 5 राउंड फायरिंग किया था। जिसको लेकर 4 दिसंबर को रींगस थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने गुढ़ा पुलिस थाने में राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल बदमाशों पर मामला दर्ज करवाया था। जिसको लेकर आज अपराधियों को गुढ़ा गोड़जी थाने में हाई सिक्योरिटी के साथ लाया गया। दोनों हार्डकोर अपराधियों को पूछताछ होने के बाद वापस हाई सिक्योरिटी में जेल भेज दिया गया है।

YouTube video