Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – जोधपुर में हुई घटना के विरोध में झुंझुनू में दिखाई दिया आक्रोश

, ,

Video News – जोधपुर में हुई घटना के विरोध में झुंझुनू में दिखाई दिया आक्रोश

राज्य सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति से साम्प्रदायिक वैमनस्य फ़ैलाने का लगाया आरोप

भाजपा ने शहीद स्मारक पर दिया धरना

YouTube video

झुंझुनूं, जोधपुर में हुई हिंसा के विरोध में आज भाजपा के राज्यव्यापी आह्वान पर शहीद स्मारक पर बुधवार सुबह पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया की अगुवाई में धरना दिया गया तथा तत्पश्चात जोधपुर में हुई हिंसा की न्यायिक जांच कराने व दंगाइयों की गिरफ्तारी हेतु जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई है तभी से पूरा राज्य आए दिन हिंसा की आग में झुलस रहा है तथा राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जो बलात्कार,दलीत अपराधों एवं महिला दुराचार के मामलों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। धरने को सम्बोधित करते हुए सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि अपने जन घोषणा पत्र में किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी एवं युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर राज्य में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने उनके साथ वादाखिलाफी की है ।आज हर युवा का भविष्य अंधकार में है तथा जिस प्रकार से राज्य के तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने रीट परीक्षा में बहुत बड़ा घोटाला कर युवा वर्ग के साथ अन्याय किया है ,उसे राज्य का युवा वर्ग कभी भूलने वाला नहीं है। इस दौरान ज़िला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सुरेंद्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, राजेंद्र भाम्बू, राकेश शर्मा बगड़ , रामनिरंजन पुरोहित, सुशीला सीगडा, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जिला मंत्री सुनीता स्वामी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी,चंद्र प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, उमाशंकर महमिया, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुशील भार्गव, पुरुषोत्तम सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur