Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – मातारानी के दरबार में महारानी का जलवा : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आई मां शाकंभरी के दर्शन करने

, , ,

Video News – मातारानी के दरबार में महारानी का जलवा : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आई मां शाकंभरी के दर्शन करने

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने मां शाकंभरी शक्तिपीठ धाम में 2 घंटे तक की पूजा अर्चना

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे का उदयपुरवाटी में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

YouTube video

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का दौरा रहा। इस दौरान भैरुँ घाट से शाकंभरी मंदिर तक जगह-जगह भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। उदयपुरवाटी के भैरुँ घाट में सबसे पहले नगरपालिका बॉर्डर पर झुंझुनू की पूर्व सांसद संतोष अहलावत तथा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने राजे का चुनरी उढ़ाकर एवं पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। पेट्रोल पंप के पास खेतड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। शाकंभरी रोड़ पर कमल सैनी तथा पूर्व सरपंच पौंख के मूलचंद सैनी सहित सीकर के भाजपा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया गया। आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शाकंभरी मार्ग पर शेखावाटी के पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पूर्व पदाधिकारियों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ मां शाकंभरी के दरबार पहुंच कर लगभग 2 घंटे तक माता रानी के दरबार में पंडित केदार शर्मा के नेतृत्व में पूजा अर्चना करवा कर देश व प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली के लिए शीश नवाया तथा मां शाकंभरी के दरबार शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि देव दर्शन कार्यक्रम के दौरान 8 देवियों के दर्शन करने के पश्चात सोचा की 9 वीं देवी के भी दर्शन कर लूँ। तब मां शाकंभरी के दरबार में दर्शन करने यहां पहुंची हूं।

मुख्यमंत्री के पूजा अर्चना के दौरान पंडित लव कुमार शर्मा व पुलिस प्रशासन ने देव दर्शन करने आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की एवं पंडित लव कुमार शर्मा ने अपने आप को मंदिर का मठाधीश बताते हुए मंदिर में कवरेज करने से मना किया। यह घटना पहली बार नहीं है पहले भी कई नेता एवं अभिनेता माता के चरणों में शीश नवाने के लिए आए हैं उस समय भी पंडित लव कुमार शर्मा अपने आप को अलग साबित करना चाहते हैं।यही नहीं पूर्व सांसद संतोष अहलावत को भी अंदर जाने से रोक दिया। इससे पूर्व सांसद नाराज होकर अंदर नहीं गई, बाद में मौजूद लोगों ने समझाइश कर पूर्व सांसद को पूजा स्थल पर लेकर गए। देव दर्शन के दौरान झुंझुनू पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, खंडेला पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, पंचायत समिति सदस्य बसंत चौधरी, पौंख पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी, अंकित धायल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, सांवरमल सैनी, जितेंद्र सैनी, कमल सैनी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी सहित शेखावाटी के पूर्व तथा वर्तमान जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।