Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी का विरोध कर रहे राजेंद्र गुढ़ा अब करेंगे भाजपा का प्रचार

, , , ,

Video News – भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी का विरोध कर रहे राजेंद्र गुढ़ा अब करेंगे भाजपा का प्रचार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को किया संबोधित

झुंझुनू, अभी तक झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी का गांव-गांव घूम कर विरोध करने के साथ चुनाव हारने की राजपूत समाज से अपील कर रहे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अब प्रदेश में भाजपा के पक्ष में 25 सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि हमारे शिवसेना का केंद्र में गठबंधन है इसी के चलते यह फैसला लिया गया है। जब पत्रकारों ने उनसे शुभकरण चौधरी के संदर्भ में सवाल पूछा तो उनका कहना था कि यह पूरे हिंदुस्तान का चुनाव है, इसमें छोटी बातो को ध्यान में नहीं रखा जाता। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजपूत समाज की नुक्कड़ सभाओं में उनका कहना था कि यदि झुंझुनू की एक सीट से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं उनके लिए दूसरी सीट पर साथ देने को तैयार है लेकिन यहां पर हम शुभकरण चौधरी का विरोध करेंगे और इस आदमी को चुनाव हराना जरुरी है। उन्होंने इन नुक्कड़ सभाओ में राजपूत समाज को सम्बोधित करते हुए कहा था की जो व्यक्ति राजपूत को दिवार पर भी नहीं देख सकता हम उसको संसद में नहीं देख सकते। आप लोगो पर दबाब भी आएगा लेकिन किसी भी हालत में हमें इस को चुनाव हराना है। वही प्रेस वार्ता में राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर अशोक गहलोत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि वह जालौर सिरोही की सीट पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए विशेष रूप से जाएंगे और तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कर्ज उतारेंगे। वही राजेंद्र गुढ़ा के भाजपा के पक्ष में प्रचार करने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई उनके समर्थकों के साथ राजपूत समाज के युवाओं में भी इसके तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video