Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में B.Ed करने वाली छात्रा ने उठाया ऐसा कदम कि परिजन भी रह गए सन्न

, , ,

Video News – झुंझुनू में B.Ed करने वाली छात्रा ने उठाया ऐसा कदम कि परिजन भी रह गए सन्न

सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र के बिरानिया गांव की है रहने वाली

झुंझुनू में किराए का मकान लेकर रहती थी

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिला मुख्यालय पर आज एक बीएड की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुलोचना पुत्री सुल्तान सिंह सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के बिरानिया गांव की रहने वाली थी और यहां पर हाउसिंग बोर्ड में एक निजी कॉलेज में B.Ed कर रही थी। झुंझुनू में ही वह किराए का मकान लेकर रह रहती थी। वहीं पर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आवश्यक कार्यवाही करके पुलिस द्वारा बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वही आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों को जब यह दुखद समाचार मिला तो सुनकर वह भी सन्न रह गए। परिजनों का कहना था कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया उन्हें भी नहीं पता।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur