Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – स्विफ्ट गाड़ी वाले चोर उठा ले गए बोलेरो को

, ,

Video News – स्विफ्ट गाड़ी वाले चोर उठा ले गए बोलेरो को

झुंझुनू जिले के पिलानी की है घटना

बन गोठडी कला निवासी कृष्ण कुमार ने दी रिपोर्ट

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे से बोलेरो गाड़ी को उठाने का मामला सामने आया है। बोलेरो गाड़ी के मालिक कृष्ण कुमार बन गोठडी निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा पिलानी पहाड़ी रोड पर हॉस्पिटल के पास रेस्टोरेंट है। 22 दिसंबर को मैं अपनी गाड़ी शाम को खड़ी करके गया था सुबह आकर जब चेक किया तो गाड़ी वहां पर नहीं मिली। जिस पर नजदीक के हॉस्पिटल में जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए उसमें नजर आ रहा है कि स्विफ्ट गाड़ी के द्वारा मेरी बोलेरो गाड़ी को उठाकर ले जाया गया है। यह स्विफ्ट गाड़ी पिलानी में 3:00 बजे से घूम रही थी यह भी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। वही कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उसने आस-पास के गांव में जाकर घरों में लगे हुए सीसीटीवी चेक किए तो यही दोनों गाड़ी उसे जाती हुई नजर आई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur