Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – महिला से छेड़खानी करना मनचले को पड़ गया भारी

, ,

Video News – महिला से छेड़खानी करना मनचले को पड़ गया भारी

झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे का है मामला

नवलगढ़, [अनिल सैनी ] झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे में कल शाम को दूध लेने जा रही एक महिला से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए उनमें से एक को दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवलगढ़ कस्बे के घूम चक्कर पर बस डिपो के पास एक गाड़ी में सवार तीन चार लोगों में से एक व्यक्ति ने महिला की तरफ अश्लील इशारा कर दिया। महिला ने उस व्यक्ति की कॉलर पकड़ ली और खींचकर उसे नीचे उतार लिया। उसके साथ ही तो मौके से भाग गए और शोर शराबा सुनकर स्थानीय दुकानदारों ने भी उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगेरा निवासी 50 वर्षीय भागीरथ गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। वही दूध लेने जा रही इस महिला ने छेड़खानी होने के उपरांत बहादुरी दिखाते हुए जहां इस मनचले को कॉलर पड़कर बाहर निकाल लिया और उसके बाद में दुकानदारों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में महिला की बहादुरी की कस्बे में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। शेखावाटी लाइव के लिए नवलगढ़ से अनिल सैनी की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur