Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – आरोपी ने शराब ठेकेदार की हत्या के लिए क्राईम पैट्रोल में देखे नए नए तरीके

, ,

Video News – आरोपी ने शराब ठेकेदार की हत्या के लिए क्राईम पैट्रोल में देखे नए नए तरीके

शराब ठेकेदार की हत्या के मामले का महज 18 घंटे में किया खुलासा

झुंझुनू, जिले चिड़ावा थाना क्षेत्र में गिडानिया गांव में शराब ठेकेदार की हत्या कर दी गई थी इस मामले में पुलिस ने महज 18 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 28.09.2024 को उप जिला अस्पताल चिडावा से पुलिस थाना चिड़ावा पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम दलीप बुगालिया निवासी गिडानिया को उसके परिजन मृत अवस्था मे अस्पताल लेकर आये है जिसके गर्दन के चोट लगी हुई है। जिस पर विनोद सामरिया थानाधिकारी मय जाब्ता थाना चिड़ावा के उप जिला अस्पताल चिडावा पहुचे। मृतक दलीप कुमार के शव को मोर्चरी रूम चिडावा मे रखवाया गया । परिवादी विक्रम बुगालिया ने रिपोर्ट दी कि साय करीब समय 6.30 पीएम पर मेरा पिताजी दलीप बुगालिया हमारे गावं गिडानिया के पावर हाउस के मोड के पास दुकान के सामने से घर की तरफ जा रहे थे तब अचानक सुरेन्द्र ऊर्फ मुरली बुगालिया ने कुल्हाडे से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसन्धान शुरू किया गया । आरोपी की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। आरोपी की तलाश के दौरान महेन्द्र कुमार कानि. 282 को सूचना मिली की आरोपी सुरेन्द्र उर्फ मुरली गांव गिडानिया में बाजरे की फसल में छिपा हुआ है जो अहमदाबाद या नेपाल जाने की फिराक में है जिस पर टीम द्वारा तुरंत दबिश दी जाकर आरोपी सुरेन्द्र उर्फ मुरली को दस्तयाब किया जाकर पुछताछ की गई। अनुसंधान से आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसका मृतक दलिप बुगालिया के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसकी हत्या करने के लिए यूट्यूब पर क्राईम पैट्रोल देखकर नये नये तरीके देखे। आरोपी से अनुसंधान जारी है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur