Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – प्रशासन ने शौर्य चक्र विजेता के अनशन स्थल पर लगे टैंट को उखाडा, तिरंगे के अपमान का आरोप

, , ,

Video News – प्रशासन ने शौर्य चक्र विजेता के अनशन स्थल पर लगे टैंट को उखाडा, तिरंगे के अपमान का आरोप

शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ ने लगाया प्रशासन पर तिरंगे के अपमान का आरोप

गांव जाखड़ों के बास में सरकारी भर्तियों में धांधली के आरोप को लेकर जारी था धरना

YouTube video

झुंझुनू, शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ अपने गांव जाखड़ों के बास में सरकारी भर्तियों में धांधली के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे थे आज उसी स्थान पर अचानक से पुलिस प्रशासन जाब्ता पहुंचा और धरना स्थल के टैंट को उखाड़ दिया। वही झुंझुनू BDK अस्पताल में भर्ती शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ ने आज हुई इस घटना को क्रूर बताया है। उन्होंने प्रशासन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे साथ जो किया पुलिस ने वह तो किया ही आज महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की। जिससे लग रहा है कि डेढ़ सौ 200 साल पुराने जमाने में है। यह सरकार वैसे ही अंग्रेजों की तरह हमारा दमन कर रही है। सरकार तानाशाही तरीके से आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी दमनकारी नीति पर कायम है। हम अपनी आवाज और बुलंद करेंगे। इस चिंगारी को आग बना देंगे। 26 तारीख को गांव गांव में रैली निकाली जाएगी धरना दिया जाएगा।