Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – “मुख्यमंत्री को रोज कहना पड़ता है मैं मुख्यमंत्री हूं” और क्यों आया मंत्री गुढ़ा के नाम का जिक्र

, , ,

Video News – “मुख्यमंत्री को रोज कहना पड़ता है मैं मुख्यमंत्री हूं” और क्यों आया मंत्री गुढ़ा के नाम का जिक्र

झुंझुनू में कर रहे थे प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित

भाजपा ने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक फसल कटाई के समय हुई अतिवृष्टि को लेकर बुलाई थी

YouTube video

झुंझुनू, भाजपा नेता एवं विधानसभा में उप प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने आज झुंझुनू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रतिदिन यह कहना पड़ता है कि मैं ही मुख्यमंत्री हूं अगला बजट में ही पेश करूंगा। अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक मंच से भी विधायकों का गुणगान करना पड़ता है। पिछले दिनों उदयपुरवाटी विधानसभा के विधायक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे के जन्मदिन पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि इनके कारण से ही में मुख्यमंत्री हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजेंद्र राठौड़ झुंझुनू में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। भाजपा ने यह बैठक राज्य में फसल कटाई के समय हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसल खराबे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने को लेकर बुलाई थी। जिसमें भा ज पा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी,उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भाग लिया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सांसद, , विधायक, पूर्व विधायक, प्रधान, पूर्व प्रधान, चैयरमैन, पूर्व चेयरमैन, मंडल प्रभारी, जिला परिषद सदस्य इत्यादि ने भाग लिया।