Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – खेतड़ी पहुंचने वाले थे मुख्यमंत्री इधर झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

, , ,

Video News – खेतड़ी पहुंचने वाले थे मुख्यमंत्री इधर झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उनके पुतले का किया गया दहन

रीट परीक्षा में धांधली व 18 प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन

झुंझुनू, एक तरफ तो झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दौरे पर पहुंचने वाले थे वही इस दौरान झुंझुनू जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उनके पुतले का दहन किया जा रहा था। मामला जुड़ा था भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ रीट परीक्षा में धांधली व 18 प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन का। भाजपा युवा मोर्चा ने युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा अगुवाई में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में 18 बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए जो गहलोत सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करती है।राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है तथा अब पेपर लीक मामले में लिप्त अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। गहलोत सरकार पेपर लीक मामले में लिप्त अपने चहेते अपराधियों को बचाने का भरकस प्रयास कर रही है जिससे युवाओं के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय होते नहीं देख सकता। युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध वे सड़क से विधानसभा तक लडाई लड़ेंगे । युवा मोर्चा कार्यकर्ता शहीद स्मारक से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur