Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – कहीं हाथ ऊपर ना करवा दें झुंझुनू वाले – केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

, , ,

Video News – कहीं हाथ ऊपर ना करवा दें झुंझुनू वाले – केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को झुंझुनू पहुंचने पर हुई लेट तो उन्हें क्यों सताने लगा डर

लेट होने पर झुंझुनू वालो से क्यों डरने लगे मंत्री सिंह, सम्बोधित करते हुए खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 20 वर्ष पुरे होने पर एक सेमिनार को सम्बोधित करने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

YouTube video

झुंझुनू, सिंह तो वैसे भी किसी से नहीं डरता और सिंह जब किंग हो तो डरने वाली बात ही क्या लेकिन झुंझुनू पहुंचने से पहले आज सिंह को भी डर लगने लगा। जी हां, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए झुंझुनू जिला मुख्यालय पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें तय समय से 3 घंटे लेट होने हो गई जिसके चलते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी डर लगने लगा। इसका रहस्योद्घाटन उन्होंने जिला मुख्यालय के गाड़िया टाउन में सभा को संबोधित करते हुए बताया कि वीरों की इस भूमि झुंझुनू से उनके बचपन का नाता रहा है। उनके पिताजी यहां पर अभियंता के रूप में नौकरी करते थे जिसके चलते उनकी प्रारंभिक शिक्षा झुंझुनू के सरकारी स्कूल में हुई। जहां पर जब उन्हें कभी लेट हो जाती तो उनकी क्लास के मॉनिटर जो वर्तमान जज है और उनके तत्कालीन क्लास टीचर उनको ऊपर हाथ करवा दिया करते थे। केंद्रीय मंत्री ने सभा के सामने अपने भयभीत होने का रहस्य बताते हुए कहा कि जब थोड़ा सा लेट होने पर उनको झुंझुनू में ऊपर हाथ करवा दिए जाते थे तो आज तो मैं लगभग पूरे 3 घंटे लेट हो गया जिसके चलते मुझे डर लग रहा था कि झुंझुनू वाले आज फिर से हाथ ऊपर ना करवा दें। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 20 वर्ष पुरे होने पर एक सेमिनार का आयोजन गाड़ियां टाउन हॉल में किया गया था। जहां पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि थे। लेकिन रास्ते में अनेक स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ जिसके चलते वह तय समय से 3 घंटे लेट पहुंचे थे। सेमिनार की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। वहीं समाजसेवी मूलचंद कारगवाल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री का मंच पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं इनके साथ भाजपा नेता मुकेश दाघिच, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशंभर पुनिया इत्यादि मंचस्थ थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व पर व्यापक प्रकाश डाला। और किस प्रकार से एक मोदी तैयार होता है उसके बारे में अवगत करवाया। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री का एक चेहरा है जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अच्छा खासा उत्साह देखा गया।