Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – दो साल से आंसू बहा रहे परिजनों ने आज लगाई सांसद से गुहार

, , ,

Video News – दो साल से आंसू बहा रहे परिजनों ने आज लगाई सांसद से गुहार

दुबई में लापता हुए युवक को लेकर सांसद से लगाई गुहार

झुंझुंनू जिले के मंड्रेला का है युवक

सांसद नरेंद्र खीचड़ ने त्वरित दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेजी सुचना

झुंझुनू, रोजगार के लिए दुबई में नौकरी करने गया झुंझुनूं के मंड्रेला का युवक करीब 2 वर्ष से लापता है। लापता युवक वार्ड 20 का अनिल पुत्र नोरंग लाल है जो मार्च 2021 से लापता। परिजन लगातार अपने संपर्कों के जरिए युवक की दुबई में तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है। युवक का दूसरा भाई भी दुबई में कार्यरत है उसने भी ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन युवक का पता नहीं चला । थक हार कर परेशान परिजन और ग्रामीण आज झुंझुनू सांसद कार्यालय पहुंचे और सांसद नरेंद्र खीचड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर परिजनों ने सांसद से युवक की सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई ।सांसद नरेंद्र खीचड़ ने परिजनों से लापता युवक की डिटेल लेकर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास में भेज दी है। और शीघ्र ही युवक का पता लगाने का आश्वासन दिया।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur