Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – फिर चर्चा में आ गए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के बोल

, , ,

Video News – फिर चर्चा में आ गए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के बोल

कांग्रेस में चल रहे सियासी संकट के बीच सामने आ रहे हैं बयान

अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाते थे गुढा लेकिन अब पलटी मार के जा चुके हैं पायलट के पाले में

YouTube video

झुंझुनू, राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा अपने बयानों को लेकर यूं तो लगातार ही चर्चा में बने रहते हैं लेकिन कांग्रेस की सियासी संकट के बीच एक बार फिर से गुढा के बोल लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री शांति धारीवाल के लिए उन्होंने कहा कि डोकरे ने खराब कर दिया। 80 साल का हो गए हैं बुद्धि खराब हो गई है। वही जब प्रदेश में सचिन पायलट की ताजपोशी की संभावना दिखने लगी तो मंत्री गुढा ने अशोक गहलोत का खेमा छोड़कर पायलट ग्रुप की तरफ रुख अख्तियार कर लिया। जिसके बाद से मीडिया से बातचीत के दौरान उनके द्वारा बोले गए बोल लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेता और वर्तमान में मंत्री स्वजातीय प्रताप सिंह खाचरियावास को लेकर भी कहा कि उनका तो जन्म भी बीजेपी के घर में हुआ है और शांति धारीवाल की मती खराब हो गई है। वही आज तक चैनल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायकों के लिए यह तक भी कह दिया कि वे बावले हो गए हैं और इसी चर्चा के दौरान उन्होंने अंजना ओम कश्यप एंकर को भी यह कह दिया कि आप मुझे जानती नहीं है। वहीं कांग्रेस के नेताओं का ऑफ रिकॉर्ड यह भी कहना है कि 80 वर्षीय शांति धारीवाल कि कांग्रेस की प्रतिबद्धता को लेकर ऐसा व्यक्ति सवाल उठा रहा है जिसने मंत्री पद के लिए समय-समय पर पार्टियां बदली हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्री गुढ़ा ने पायलट को सीएम बनता देख अपने मंत्री पद की कुर्सी बचाने के लिए पलटी मारी है क्योंकि गत बार के सियासी संकट के दौरान मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने राजभवन में जाकर अशोक गहलोत के समर्थन में खूब नारे लगाए थे। इसके साथ ही वह कांग्रेस आलाकमान के साथ भी अपनी प्रतिबद्धता बार-बार दर्शा कर कांग्रेस में अपने को पुख्ता रूप से फिट करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि गत दिनों बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद जब झुंझुनू आए थे उन्होंने साफ लहजे में कह दिया था कि मायावती का साफ निर्देश है कि इस बार ऐसे लोगों को कितनी भी कोशिश कर ले टिकट नहीं मिलेगी। इन सभी समीकरणों के बीच मंत्री गुढा चाहते हैं क्यों वह अपने आप को पूरी तरीके से कांग्रेस में फिट करके अगले चुनाव में कांग्रेस का सिंबल हासिल कर लें। बहरहाल कांग्रेस में चल रहा सियासी संकट का क्या हल निकलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन इतना जरूर है कि सोशल मीडिया के ऊपर मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा की मीडिया से बात करते हुए यह बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। वह आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद रोज पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्री गुढा के पुत्र के जन्मदिन पर उदयपुरवाटी क्षेत्र में पधारे थे तब मंत्री गुढा ने उनके प्रति वफादारी के लिए खूब कसीदे पढ़े थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur