Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – एक साथ दो घरों में चोरी की वारदात, चोरो ने नगदी सहित 10-12 लाख रुपए के गहने उड़ाए

, ,

Video News – एक साथ दो घरों में चोरी की वारदात, चोरो ने नगदी सहित 10-12 लाख रुपए के गहने उड़ाए

झुंझुनू सदर थाना क्षेत्र के मदनसर गांव में देर रात को चोरो ने किया हाथ साफ

सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू सदर थाना क्षेत्र के मदनसर गांव में चोरों ने बडी वारदात को अंजाम दिया है। जिसमे चोरों ने यहा दो घरों को एक साथ निशाना बनाया । चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर दोनों घरों से नगदी व गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के दौरान घर वाले सो रहें थे। सुबह आंख खुली तो चोरी का होने पता चला। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चोरो ने मदनसर निवासी सुमित पुत्र रामचंद्र के घर से एक हमेल 6 तोले की, 2 डोरा सोना, अंगूठी, नाक, कान के बाले,मच्छी, बदलिया,15 चांदी के पाजेब की जोडी, एक सोना का टेवटा, एक टेवटी, दो बदलिया सहित 10-12 लाख रुपए के गहने पार कर दिए। वही शिवलाल पुत्र पूरणमल के घर से चोरों ने शादी के गहने सहित 30 हजार रुपए नगद पार कर दिए। दोनों एक दूसरे के पडौसी है। सुमित के घर में उसकी पत्नी व मां रहती है। सुमित काम से बीकानेर गया हुआ था। जिसको चोरी की जानकारी दी गई। शिवलाल के दो लडके है दोनो ही आर्मी में है। चोरी के दौरान शिवलाल घर में ही थी। शिवलाल ने अपने बेटो की कुछ दिन पहले ही शादी की थी। बहु के गहने घर में रखे हुए थें। सदर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।