Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में कैफ़े पर कार्रवाई करने को लेकर मिल रही है खबर

, ,

Video News – झुंझुनू में कैफ़े पर कार्रवाई करने को लेकर मिल रही है खबर

पुलिस थाना गुढ़ा गौड़जी एवं जिला स्पेशल टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौड़जी में आज पुलिस थाना गुढ़ा गौड़जी एवं जिला जिला स्पेशल टीम ने कैफे पर संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कैफे पर कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कैफ़े में सदिग्ध गतिविधियों को लेकर सूचना मिल रही थी जिसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी राम मनोहर के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम एवं जिला स्पेशल टीम ने जाब्ते के साथ रॉयल कैफे व एसके कैफे को चेक किया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर विजय कुमार निवासी हिरवाना, हिमांशु निवासी नेवरी, संदीप निवासी पुजारी की ढाणी, योगेश निवासी बड़ की ढाणी, सत्यवीर सिंह निवासी हुकुमपुरा, अशोक कुमार निवासी गुढ़ा गौड़जी, अजय कुमार निवासी चोमू, कानाराम यादव निवासी शाहपुरा, कर्मवीर निवासी केड, सचिन निवासी टोडी को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur