Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – इस्लामपुर में चोरों ने बिजली की डीपी को बनाया अपना निशाना

, ,

Video News – इस्लामपुर में चोरों ने बिजली की डीपी को बनाया अपना निशाना

गत रात्रि को चोर डीपी से तांबा और तेल चुरा कर ले गए

इस्लामपुर कस्बे के स्वामियों की ढाणी की है घटना

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के इस्लामपुर कस्बे में गत रात्रि को चोरों ने बिजली की डीपी को अपना निशाना बनाया और डीपी से तांबा और तेल चुरा कर ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को लगभग 2:00 बजे बिजली कटी थी। लेकिन जब सुबह उन्होंने आकर देखा ट्रांसफार्मर के नीचे लगी डीपी टूटी पड़ी थी और उसे तेल और तांबे के तार गायब थे। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्राम पंचायत भवन से महज 100 मीटर दूरी पर स्वामियों की ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर के पास लगी डीपी से इत्मीनान से चोरों ने तांबा और तेल चुराया। ट्रांसफार्मर बिल्कुल सड़क किनारे लगा हुआ है लेकिन चोरों ने वहीं पर बैठकर डीपी से तांबा और तेल चुराया। वही ट्रांसफार्मर पर लगे हुए मीटर को भी चोरचुरा कर ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर उन्होंने पुलिस, ग्रामपंचायत सरपंच और बिजली विभाग को इसकी सूचना दे दी लेकिन सुबह तक किसी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना नहीं किया। वहीं बिजली कटौती के चलते स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वही ग्राम पंचायत सरपंच आमीन मणियार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपी से तांबा और तेल की चोरी की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दे दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur