Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – आज फिर से उठी फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग

, ,

Video News – आज फिर से उठी फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग

127 वीं पुण्यतिथि पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को किया नमन

झुंझुनूं, बगड़ कस्बे के नजदीक राजस्व ग्राम अशोक नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन में महात्मा ज्योतिबा विकास संस्थान, अशोक नगर के तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले की 127 वी पूण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी थे। अध्यक्षता वरिष्ठ व्याख्याता गुलाब सैनी खुडाना ने की। पुष्पांजलि एवं विचारगोष्ठी के इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच कन्हैयालाल सैनी, सरपंच प्रतिनिधि अशोक सैनी, युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, एसी मौर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मेघवाल, पार्षद वीरेंद्र सैनी गुढ़ा, ज्योति विधा पीठ संस्थान के निदेशक चिरंजीलाल सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य हरफूलसिंह सैनी थें। सर्वप्रथम मां सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करतें हुए कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद विचारगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए सावित्रीबाई फुले को देश की महानायक बताया एवं महिलाओं के जीवन में अतुलनीय परिवर्तन की जननी बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की नसीहत दी साथ ही फुले दंपति को भारत रत्न से नवाजे जाने की अपील की। घर परिवार को संभालने और रसोई में खाना बनाने तक सीमित महिलाएं आज पढ़ लिखकर नौकरी कर रही हैं। राजनीति से लेकर व्यापार और रक्षा विभाग जैसे क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। महिलाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करने और उनके लिए शिक्षा का मार्ग खोलने का श्रेय एक महिला को ही जाता है। इनके नाम देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव है। व्याख्याता अनिल सैनी, लेखाकार रामगोपाल सैनी, एंड ओमप्रकाश सैनी, ज्योति विधा पीठ संस्थान के निदेशक चिरंजीलाल सैनी, वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप सैनी अशोक नगर, अनुदेशक ईश्वर सिंह जांगीड़, वर्षा सोमरा ने भी अपने विचारों को साझा करते हुए सावित्रीबाई फुले को वर्तमान समय की महिला शिक्षा की जननी बताते हुए महिलाओं के अधिकारों को दिलाने वाली महिला बताया। वही कार्यक्रम का संचालन नरेश बगड़ ने किया। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक जयसिंह सैनी, वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र सैनी, बीआरएस एकेडमी के निदेशक पवन जमालपुरिया, युवा नेता नन्दलाल सैनी, एंड धर्मपाल सैनी, अध्यापक सुभाषचन्द्र सैनी, कालूराम खारिया वाली, राजेन्द्र सैनी मेघसागर, सुबेदार संतोष सैनी, ठेकेदार मनोज सैनी, अनुदेशक राजीव सैनी, विनोद सैनी, गुगनराम सैनी, लोकेश सैनी, जयराम सैनी,रेखाराम सैनी, हंसराज इस्लामपूर, मनीष सैनी इस्लामपुर, नरोत्तम सैनी स्लामपुर, महर्षि दयानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय के निदेशक भागीरथ सैनी, रामप्रताप सैनी, अजय कुमार, किशोरी लाल, नेमीचंद सैनी, व्याख्याता बिहारीलाल सैनी, डाक्टर रुपेश सैनी, रुद्राक्ष सैनी, सुभाषचन्द्र सैनी सेठ मोतीलाल कालेज, दयानंद सैनी, महेन्द्र सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur