Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – दो दिन पहले प्रशासन ने खुलवाया था रास्ता, आज गुजरने पर कुल्हाड़ी जेली से हमले का प्रयास

, ,

Video News – दो दिन पहले प्रशासन ने खुलवाया था रास्ता, आज गुजरने पर कुल्हाड़ी जेली से हमले का प्रयास

रास्ते के विवाद को लेकर हमले करने का प्रयास, थाने में लगाई गुहार

27 अक्टूबर को प्रशासन ने खुलवाया था रास्ता

पिलानी थाने के अंतर्गत आने वाले भगीना गांव से जुड़ा है मामला

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के पिलानी थाना अंतर्गत भगीना गांव मे रास्ते के विवाद को लेकर लाठी डंडो जेली कुल्हाड़ी से हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र जीताराम निवासी भगिना ने रास्ते के विवाद को लेकर थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिस पर प्रशासन ने उस रास्ते को खुलवादिया था। आज सुरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश प्रशासन के द्वारा खुलवाए गए रास्ते से अपने काम के लिए पिलानी आ रहा था उसी समय राजवीर पुत्र दरिया सिंह व अन्य लोगों ने सुरेश पर लाठी डंडो से हमला करने का प्रयास किया जिसके बाद सुरेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ पिलानी थाने में पहुंचकर गुहार लगाई।