Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – विधानसभा के दादी प्रकरण से उपजे विवाद पर झुंझुनू में उठे विरोध के स्वर

, , ,

Video News – विधानसभा के दादी प्रकरण से उपजे विवाद पर झुंझुनू में उठे विरोध के स्वर

विरोध कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सहित छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

झुंझुनूं. राजस्थान विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के अपमान और विरोध जताने वाले विधायकों के निलंबन के खिलाफ शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राजस्थान भाजपा की पर्ची सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री अपनी नाकामी को छुपाने के लिए आए दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी कर उन्हें अपमानित कर रहे है। ताकि जनता से जुड़े मुद्दे से राजस्थान का ध्यान भटकाया जा सके। हर मोर्चे पर विफल पर्ची सरकार के पास विधानसभा में विकास के काम पर बोलने के लिए कुछ नहीं है। गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि भाजपा की पर्ची सरकार के मंत्री की ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगा। प्रवक्ता संतोष सैनी ने कहा कि भाजपा की पर्ची सरकार और उसके मंत्री, विधायकों को नागपुर में मिले संस्कार इस विधानसभा सत्र में दिखाई दे रहे है। कभी भाजपा के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सैनानी पर एनकाउंटर करने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं। कभी उनके मंत्री भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पर असंसदीय टिप्पणी कर रहे हैं और विरोध करने पर कांग्रेस के विधायकों को निलंबित किया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत छह विधायकों का निलंबन एक तरह से आवाज दबाने जैसा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीसीसी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय तसीड़, प्रवक्ता शहबाज फारूकी, डीसीसी उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, सुभाष शर्मा, मानसिंह सहारण, डीसीसी महासचिव प्यारेलाल गुर्जर, श्रवण सैनी, चुन्नीलाल चनेजा, डीसीजी सचिव श्रीचंद झाझड़िया, मातादीन शर्मा, सुभाष भांबू, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकाससिंह, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष ताराचंद सैनी, समशाद खान, विजयसिंह लाखलान, संजय योगी, शंकर कपूरिया, ताहिर खान, मोतीलाल, बख्तावरपुरा सरपंच अनिल कटेवा, संतकुमार चैनपुरिया, फूल मोहम्मद भाटी, राकेश सुंडा व योगेश नूनियां सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video