Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – कौन है तीसरा नुमाइंदा जो भाजपा ने जीतने के लिए बीच में बैठा दिया ?

, , ,

Video News – कौन है तीसरा नुमाइंदा जो भाजपा ने जीतने के लिए बीच में बैठा दिया ?

झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो ने इशारों ही इशारों में कहीं बड़ी बात

झुंझुनू, झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के लिए अब चुनावी प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसके साथ ही बयानबाजी के पलटवार के साथ तंज भी सामने आने लगे हैं। वहीं आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो ने इशारों ही इशारों में बहुत बड़ी बात कह दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास विकास को लेकर कोई मुद्दा नहीं है भाई को भाई से लड़ा दो कौम को कौम से लड़ा दो, जब यह भी नहीं चला तो तीसरा नुमाइंदा बीच में बैठा दिया क्योंकि इन्हें पता है झुंझुनू की बागडोर बृजेंद्र ओला के हाथ में है और सामने वाली पार्टी सीधे तौर पर इनसे झुंझुनू में जीत नहीं सकती इसलिए तीसरे शख्स को हमारे बीच में बैठा दिया है। उनकी ही बी टीम है जो हमारी हमदर्द बनकर कहते हैं कि कांग्रेस ने आपको क्या दिया है हम आपकी तरफ हैं। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो का यह इशारा निर्दलीय प्रत्याशी से जोड़कर देखा जा रहा है वही सामने वाली पार्टी से तात्पर्य भारतीय जनता पार्टी से लिया जा रहा है शेखवाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू। देखिये पूरा वीडियो –

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur