Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विदेश भेजने के नाम से धोखाघड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम से धोखाघड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मंडावा [ सूर्यप्रकाश लाहोरा ] थानाघिकारी राकेश कुमार मीणा द्वारा गठित टीम ने मंडावा के मुख्य बाजार से चोरी छूपे निकल रहे आरोपी मुश्ताक का पीछा कर बैंक आफॅ बडौदा के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी मुखवीर की सूचना पर हुई है। आरोपी के विरुद्ध गत वर्ष इमीग्रेशन एक्ट में एम जे एम कोर्ट झुझुनूं से स्थायी गिरफ्तारी का वारण्ट जारी था । आरोपी को पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने मुम्बई में छुपाव हासिल कर रखा था । उक्त आरोपी ने अन्य आरोपी राजेश नायक निवासी मंडावा के साथ मिलकर वर्ष 2017 में परिवादी सुनिल मेघवाल निवासी ढाणी चरण व अन्य के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाघड़ी कर उनसे करीब बीस पास पोर्ट व लाखो रूपए ऐठ लिए थे । आरोपी राजेश नायक निवासी मंडावा को पूर्व में प्रकरण में गिरफ्तार कर उससे 16 पासपोर्ट बरामद किए जा चुके है । मुश्ताक प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur