Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विधायक ने बांटे ऋण माफी प्रमाण-पत्र

विधायक ने बांटे ऋण माफी प्रमाण-पत्र

झुंझुनूं, सहकारी भूमि विकास बैंक लि. ने राजस्थान फसली ऋण माफी शिविर का आयोजन शुभकरण चौधरी, विधायक उदयपुरवाटी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर के प्रारम्भ में शीशराम सचिव बैंक द्वारा शिविर में पधारें गये अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत किया गया एवं ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में सचिव बैंक शीशराम, प्रबन्ध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक भंवर सिंह बाजिया, द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। शुभकरण चौधरी द्वारा ऋण माफी योजना एवं सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। योजनान्तर्गत पात्र कृषकों को ऋण माफी प्रमाण पत्र विधायक द्वारा वितरित किये गये। शिविर का संचालन राधेश्याम बुंदेला एवं शशांक चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान शिविर में हरिकृष्ण यादव, शीशराम नेहरा, सत्यवीर सिंह, रामचन्द्र नूनियां, नरोत्तमलाल बोहरा, सुरेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, अमीलाल बुगालिया, लोकेश कुमार एवं विनोद शर्मा उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur