Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विजय हिन्द जालिमपुरा को मिला देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

विजय हिन्द जालिमपुरा को मिला देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

झुन्झुनूं के लाल द्वारा राजस्थान को गौरवान्वित करने पर प्रदेश भर में खुशी

झुंझुनू, झुंझुनू के युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय हिन्द जालिमपुरा को सामाजिक क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट एवं देश की प्रगतिशील गतिविधियों में सराहनीय योगदान हेतु भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कर्नाटक के धारवाड़ हुबली में आजाद भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के समापन समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोमई, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के युवा एवं खेल मंत्री डॉक्टर सी नारायण गोड़ा द्वारा उन्हें वर्ष 2019- 20 के लिए यह सम्मान दिया गया है। विजय हिन्द ने यह सम्मान भारतवर्ष के सभी जवान, किसान, विज्ञान और शहीदों को समर्पित किया है जालिमपुरा ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि उन्होंने जवानों की जननी इस मिट्टी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया उन्होंने इस अवसर पर अपने गुरुजनों, प्रियजनों, साथियों और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी बदौलत वे इस मुकाम को हासिल कर पाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur