Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रघुनाथपुरा को नगर परिषद से हटवाने के लिए विधायक भांभू के घर दो घंटे तक बैठे रहे ग्रामीण

रघुनाथपुरा को नगर परिषद से हटवाने के लिए विधायक भांभू के घर दो घंटे तक बैठे रहे ग्रामीण

ज्ञापन देकर आश्वासन लेकर लौटे

झुंझुनूं, रघुनाथपुरा उर्फ बिजें नाई का बास के लोग शनिवार को विधायक भांभू के घर दो घंटे तक डटे रहे विधायक का आश्वासन मिलने के बाद ही घर लौटे। लंबी बातचीत में पहले ग्रामीणों को विधायक ने नगर परिषद में शामिल होने के फायदे बताए लेकिन ग्रामीणों ने अपने नुकसान बताए तो विधायक राजेंद्र भांभू ने आश्वासन दिया कि गांव को नगर परिषद से हटवा देंगे। इस मौके पर राजेन्द्र, रामावतार, सुशील, महेंद्र, महेश, संदीप, सुरेश, ओमप्रकाश, अनिल, इन्द्रपाल व महेश बेनीवाल मौजूद थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur