Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं की पीरू सिंह बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

,

झुंझुनूं की पीरू सिंह बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : झुंझुनूं की पीरू सिंह बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

झुंझुनूं: पीरू सिंह बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

झुंझुनूं शहर की पीरू सिंह बस्ती (किसान कॉलोनी) स्थित श्री हनुमान मंदिर में मुकुंदगढ़ ब्रह्म बगीची पीठाधीश्वर शैलेंद्र नाथ महाराज के सान्निध्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन से पूर्व भव्य कलश यात्रा, यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को धार्मिक और आध्यात्मिक रंग प्रदान किया।

“हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला” : भगत सिंह

सम्मेलन के मुख्य अतिथि संघ के जिला प्रचारक भगत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा

हमारी वेशभूषा, भाषा, भोजन और संस्कृति हमारे लिए गर्व का विषय है। हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला रखेगा।

उन्होंने बताया कि झुंझुनूं शहर की 18 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं और पूरे भारत में प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन होते हैं।

जातिभेद पर जताई चिंता

भगत सिंह ने कहा कि जातिभेद हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं, बल्कि बाद में आई सामाजिक बुराई है।
उन्होंने कहा

जाति किसी से दुर्व्यवहार का आधार नहीं हो सकती। इस बुराई को समाप्त करना हर हिंदू का कर्तव्य है।

उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक परिवार व्यवस्था और स्व-अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया।

संतों ने भी किया संबोधन

सम्मेलन को संत शैलेंद्र नाथ महाराज एवं साध्वी साक्षी ने भी संबोधित किया।
उन्होंने हिंदू जीवन पद्धति को प्रकृति संरक्षण और समाजिक समरसता का आधार बताया।

भव्य कलश यात्रा में उमड़ी मातृशक्ति

सम्मेलन से पूर्व रविवार सुबह 9:15 बजे श्री हनुमान मंदिर परिसर से 500 से अधिक महिलाओं ने
डीजे, घोड़ी, ऊंट, भगवा ध्वज के साथ भजन और देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा निकाली।

यात्रा किसान कॉलोनी, विवेक नगर, किसान द्वार और न्यू कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः सम्मेलन स्थल पहुंची।
स्थानीय बस्तीवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण

पंडित हिमांशु एवं प्रांशु के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हुआ।
विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सम्मेलन के बाद लॉटरी के माध्यम से 11-11 महिलाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विनोद पुजारी,
संरक्षक रामचंद्र शर्मा पटोदा,
भाजपा नेता कमल कांत शर्मा,
समिति सचिव रामगोपाल शर्मा,
संचालक हेमंत सोनी सहित
सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur