Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू के वीरेंद्र सिंह ने जीती 1 लाख की इनामी राशि

झुंझुनू के वीरेंद्र सिंह ने जीती 1 लाख की इनामी राशि

झुंझुनू, प्रदेश के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बनाने से उत्साह, उमंग और मनोरंजन के साथ जागरूकता भी बढ़ रही है।  यह कांटेस्ट 5 सितंबर तक आयोजित होगा। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

शनिवार को जारी हुए बुधवार, 16 अगस्त के परिणाम में अलसीसर, झुंझुनूं के वीरेंद्र सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते। दूसरे स्थान पर नोखा, बीकानेर के रामलाल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार बाली, पाली के मुकेश चौधरी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला | राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur