Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रपति से मिला विशाल सर्राफ धमोरा

राष्ट्रपति से मिला विशाल सर्राफ धमोरा

झुंझुनू, इंडियन कोस्ट अकाउंट सर्विस के 2021 व 2023 व इंडियन ट्रेड सर्विस के 2023 बैच के 41 ट्रेनी अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इन ट्रेनिंग अधिकारियों के ग्रुप में विशाल सर्राफ धमोरा भी शामिल है। विशाल सर्राफ वरिष्ठ पत्रकार व धमोरा के पूर्व सरपंच रमेश सर्राफ धमोरा के सुपुत्र है। विशाल का इंडियन कोस्ट अकाउंट सर्विस में चयनित हुआ है तथा वर्तमान में वित्त मंत्रालय के अंतर्गत फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट, नई दिल्ली में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत है। इंडियन कोस्ट अकाउंट्स सर्विस के ट्रेनी अधिकारियों ने अरुण जेटली नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनेंसियल मैनेजमेंट फरीदाबाद से 3 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

ट्रेनी अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि नव प्रशिक्षित युवा अधिकारी देश के आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से ऊंचाई की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में उस दिशा में सभी नव प्रशिक्षित अधिकारियों का योगदान मील का पत्थर साबित होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur