Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विवाहिता को दहेज़ के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाला

विवाहिता को दहेज़ के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाला

सूरजगढ़, थाना इलाके के फतेहपुरा गांव की पुत्री और अलवर जिले की एक विवाहिता को दहेज़ लोभी ससुराल वालो ने दहेज़ के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में विवाहिता ने पति सहित चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया की लोटिया पंचायत के फतेहपुरा गांव की शुशीला बावरिया पुत्री नोरंगलाल बावरिया इस्तगासे से मामला दर्ज कराते हुए रिपोर्ट दी और बताया कि उसकी शादी अलवर जिले के मुंडावर थाना इलाके के सोडावास गांव के संजय बावरिया के साथ सात जुलाई 2014 को हुई थी। शादी के बाद उसके पति संजय ,ससुर रघुवीर ,देवर तोताराम और सास ने उसे दहेज़ के लिए प्रताडि़त करने लगे और इस वर्ष तीन जनवरी 2018 को आरोपियों ने उसका स्त्रीधन हड़पते हुए उसे दहेज़ के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur