Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दिवंगत युवा सुनील कुमार की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

दिवंगत युवा सुनील कुमार की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

सूरजगढ़, पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम काजड़ा में स्थित श्री रतनलाल काजड़िया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत काजड़ा, जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट सूरजगढ़, सिटी हॉस्पिटल सूरजगढ़, आर के एल्यूमेनियम सूरजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में स्व. सुनिल कुमार मेघवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 115 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व हेलमेट भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच मंजु तंवर, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकित खेदड़, बरासिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप मान, विद्याधर सैनी, नरेन्द्र कुमार, मोहन लाल, विकास कुमार, राजकुमार, रामावतार, बलबीर वर्मा, बलवान भास्कर, ओम कौशिक, अशोक जांगीड़, कैलाश नागवान,भीम सिंह शेखावत, भरत नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, वैद्य जयप्रकाश स्वामी, आदर्श समाज समिति अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, मनजीत सिंह तंवर, हरि सिंह मेघवाल, अनिल शर्मा, नाहर सिंह शेखावत, विनोद सोनी, रमेश सोनी, अक्षय शर्मा, सुनील राजोरिया, बीएल जलिंद्रा, प्रमोद बुडानिया, ओमप्रकाश भड़िया, रामपाल सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सरपंच मंजु तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur