Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu: जिले में 18.39% मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण,नवलगढ़ आगे

Jhunjhunu: जिले में 18.39% मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण,नवलगढ़ आगे

झुंझुनूं, मुख्य निर्वाचन कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों (ई.एफ.) का घर-घर वितरण कार्य सुचारू रूप से जारी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं और आवश्यक सुधार भी कर रहे हैं।


3.39 लाख फॉर्म वितरित, 18.39% लक्ष्य पूरा

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,48,032 गणना प्रपत्र मुद्रित किए गए हैं।
अब तक 3,39,797 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल का 18.39% है।


विधानसभा क्षेत्रवार वितरण स्थिति

विधानसभा क्षेत्र वितरित फॉर्म प्रतिशत (%)
नवलगढ़ 59,159 20.64%
सुरजगढ़ 59,132 20.45%
मंडावा 48,283 19.21%
उदयपुरवाटी 47,774 18.25%
खेटड़ी 40,679 17.87%
झुंझुनूं 44,799 16.06%
पिलानी 39,971 15.83%

1,741 बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन

जिले में कुल 1,741 बीएलओ नियुक्त हैं, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच और विवरण का मिलान कर रहे हैं।
इन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो

“हर परिवार अपने बीएलओ को गणना प्रपत्र सही तरीके से भरकर लौटाएं, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे,”
डॉ. अरुण गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं


नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पात्र नए मतदाताओं को मतदान अधिकार दिलाने और त्रुटियों को सुधारने में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करवाएं, जिससे लोकतंत्र की नींव और सशक्त हो।