Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: दो महीने से गिरफ्तारी का इन्तजार,अब “इन्तजार” गिरफ्तार

Jhunjhunu News: दो महीने से गिरफ्तारी का इन्तजार,अब “इन्तजार” गिरफ्तार

बिजली विभाग के कार्मिक से मारपीट का मामला

झुंझुनू, विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में 2 माह से फरार चल रहे आरोपी इन्तजार को गिरफ्तार कर लियागया है।
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व हरिसिंह धायल RPS वृताधिकारी वृत ग्रामीण झुझुनू के सुपरविजन में सुभाषचन्‍द्र थानाधिकारी पुलिस थाना धनूरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

परिवादी ने रिपोर्ट पेश की कि 25.09.25 सुबह 12.03PM पर गांव धनूरी के इन्‍तजार अली पुत्र हाकुस्‍या खाता संख्‍या 2315/381 के घर बकाया बिल राशि 4283/- रूपये बकाया वसुली के लिये गया जिसका पिछले दो माह से बिल बकाया चल रहा था जिनका कनेक्‍शन काटा और पोल से नीचे उतरा उतरते ही इंतजार अली/हाकुस्‍या ने मेरे साथ मारपीट की व बकाया राशि की सुची फाड दी व मेरा फोन छीन कर फेंक दिया साथ ही गाली गलौच की जिसकी विडियो व फोटो मेरे फोन में की गई। इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व मुलजिम की तलाश प्रारंभ की गई।

प्रकरण में अनुसंधान कर मुलजिम तलाश हेतु टीम का गठन कर रवाना किया गया। मुलजिम की तलाश झुन्झुनूं, मुकुन्दगढ, नवलगढ, सीकर आदि जगह की गई। टीम द्वारा भरसक तलाश कर मुलजिम इन्तजार पुत्र हाकु स्याह, जाति काजी, उम्र 44 साल, निवासी नयाबास, धनुरी पुलिस थाना धनूरी, जिला झुन्झुनू राज को गिरफ्तार किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur