Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जलदाय विभाग कर्मचारियों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद किया धरना स्थगित

जलदाय विभाग कर्मचारियों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद किया धरना स्थगित

जलदाय विभाग के कर्मचारियों से हुई मारपीट मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रशासन ने मारपीट करने वाले आरोपियों के मामले में 5 दिन का मांगा समय

जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने 5 दिन बाद कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर आगामी आंदोलन के लिए दी चेतावनी

उदयपुरवाटी, क्षेत्र के अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के सहायक अभियंता कार्यालय में तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा छापोली ग्राम पंचायत में 5 सितंबर 2023 को कनिष्ठ अभियंता तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर पुलिस द्वारा दोषी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर शनिवार को संपूर्ण उपखंड में पानी सप्लाई बंद कर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारी के आह्वान पर सहायक अभियंता कार्यालय के सामने क्षेत्र के जलदाय विभाग की कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान, तहसीलदार दोलाराम बाजिया, थाना अधिकारी सुरेश सिंह शेखावत, सहायक अभियंता बलवीर सैनी धरना स्थल पर पहुंचे जहां अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारी से वार्ता के बाद प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।

तकनीकी कर्मचारी संघ के उपखंड पदाधिकारी किशनलाल सैनी ने बताया कि प्रशासन ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को बुधवार तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है, साथ ही अधिकारियों के मोबाइल तथा कनेक्शन हटाने की दौरान कर्मचारियों के संसाधन इत्यादि जल्द लौटने का भी आश्वासन दिया। जिस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने सहमत हो होकर आश्वासन के बाद धरना 5 दिन के लिए धरना स्थित कर दिया गया है। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त प्रकरण में कोई पूर्ण कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर पुनः बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तय कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। आंदोलन के दौरान कोई भी अनहोनी की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास गोदारा, जिला अध्यक्ष रोहिताश, महामंत्री पुष्कर दत्त सैनी, झुंझुनू उपखंड अध्यक्ष किशनलाल सैनी सहित तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur