Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री श्री 1008 श्री राजगुरु स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज के झुंझुनू आगमन पर किया स्वागत

,

श्री श्री 1008 श्री राजगुरु स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज के झुंझुनू आगमन पर किया स्वागत

आश्रम नयागांव चित्रकूट के

झुंझुनू, श्री खेमी शक्ति मंदिर झुंझुनू में रोहा ग्रुप मुंबई मुंबई के सौजन्य से 15 अक्टूबर 24 अक्टूबर 2023 तक वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान 15 एवं 16 अक्टूबर को परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री राजगुरु स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज, आश्रम नयागांव चित्रकूट का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन रहेगा जिसमें भाग लेने हेतु महाराज श्री के 14 अक्टूबर शनिवार अपराह्न 3:30 बजे रेलवे स्टेशन एवं तत्पश्चात खेमी शक्ति मंदिर पहुंचने पर उनका शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा अगवानी करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी मुंबई प्रवासी रमाकांत टीबड़ा, ओमप्रकाश केडिया इस्लामपुर, सचिव श्यामसुंदर टीबड़ा, आनंद टीबड़ा, आशीष टीबड़ा, संजय टीबड़ा, जेजेटी यूनिवर्सिटी के बाल किशन टीबड़ा, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष संपत चुडैलावाला, पूर्व सचिव रघुनाथ पोद्दार, आदर्श बाल निकेतन स्कूल के सचिव परमेश्वर हलवाई, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डी एन तुलस्यान, श्री गल्ला व्यापार संघ मंत्री विपिन राणासरिया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे जिन्होंने महाराज श्री का माल्यार्पण के साथ स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। श्री खेमी शक्ति मंदिर में गुरुकुल के बच्चों द्वारा महाराज श्री के आगमन पर वेद मंत्र उपचार के साथ शंखनाद किया एवं बड़ी संख्या में उपस्थित महिला शक्ति ने पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur