Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / वीर तेजा सेना राज.के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

वीर तेजा सेना राज.के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

नवलगढ़, सोमवार सुबह नवलगढ़ सीमा पर भाजपा नेता राजेश कटेवा के नेतृत्व में वीर तेजा सेना राजस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। वीर तेजा सेना राजस्थान का विस्तार करते हुए झुंझुनू जिलाध्यक्ष मुकेश मुंड को नियुक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन थोरी, सुनील पूनिया प्रदेश महामंत्री, कृष्ण गढ़वाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित तमाम पदाधिकारी सोमवार को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। वीर तेजा सेना राज.के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां, प्रदेश महामंत्री सचिन पिलानिया उनके काफिले के साथ में आए उनका भी गर्म जोशी से नवलगढ सीमा पर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुकेश दूत, प्यारेलाल दूत, प्रताप सिंह नेहरा, विकास दूत, होशियार सिंह, सुखवीर मांठ, खेमचंद भर्रा, मुकेश खेदड़ कुंदन रणंवा अमित खेदड़ कपिल खेदड़ राणा नवलड़ी रवि दूत, निवास नेहरा, पूर्णमल मेचू, सुनील कटेवा, संजय ऐचरा सहित क्षेत्र के काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur