Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंडावा कॉंग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष बनने पर ज़ाकिर झुंझुनुवाला का स्वागत

,

मंडावा कॉंग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष बनने पर ज़ाकिर झुंझुनुवाला का स्वागत

नुआ, हाल ही में भाजपा छोड़कर कॉंग्रेस में शामिल हुवे ज़ाकिर झुंझुनुवाला को प्रदेशाध्यक्ष कॉंग्रेस गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंडावा विधायक रीटा चौधरी की अनुशंसा पर मंडावा ब्लॉक कॉंग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर आज कप्तान ताज मो खां की कोटड़ी में जाकिर झुंझुनुवाला का माला पहनाकर स्वागत करते हुवे प्रदेश महासचिव व मंडावा विधायक रीटा चौधरी,प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी का आभार व्यक्त किया गया। झुंझुनुवाला ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन को महँगाई से राहत देते हुवे बहुत ही अच्छी योजनाओं को लागू किया जिससे केंद्र सरकार की महंगाई तोड़ी नीति से राहत मिलेगी और राज्य की सभी जातियों के लोग मिलकर कॉंग्रेस सरकार दुबारा बनायेगे व मंडावा विधायक रीटा चौधरी जिस तरीके से हर गांव वर्ग जाती धर्म का विकास करवा रही हैं उससे कार्यकर्ता में जोश हैं। इस अवसर पर स्वागत करने वालो में मास्टर लियाकत खां, कप्तान जंगशेर खां,कायमखानी सदर सफीक खां,कायमखानी सचिव सूबेदार तसलीम खां,मुस्लिम सचिव सूबेदार सज़ाद खां,शंकर शर्मा, हवलदार रफ़ीक खान,गुलज़ार फौजी,इज़हार फौजी,युवानेता फ़रमान मुल्लर,नदीम सेठी,यूनुस मुल्ला,सुबेदार अनीश खां,मास्टर महमूद खां,मास्टर अलीहसन खां, सिकन्दर खां,सफीक मुन्ना,दानिश खान,जावेद झुंझुनुवाला आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur