Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हाथ में तिरंगा लेकर निकले तो ना गोली चली ना बम फटा – ढूकिया

,

हाथ में तिरंगा लेकर निकले तो ना गोली चली ना बम फटा – ढूकिया

मंडावा, मण्डवा शहर मण्डल भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। फतेहपुर बस स्टैंड के पास मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भोला सिंह यदुवंशी, पूर्व पालिक अध्यक्ष राधेश्याम धाभाई, नरोत्तम शर्मा, महेश पंवार संदीप शर्मा थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया और अपने संबोधन में कहा कि तिरंगे का महत्व का पता तब चला जब रूस यूक्रेन का युद्ध हो रहा था और उस समय वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां उनको समझाने में लगी हुई थी, लेकिन वह नहीं माने तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों को फोन किया तब युद्ध रोक दिया गया और भारतीय छात्र हाथ में तिरंगा लेकर जब वहां से निकले तब ना गोली चली और ना बम फटा, यह थी भारतीय तिरंगे की ताकत। कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम शर्मा जिनका आज 75 वां जन्मदिन था, तो कार्यकर्ताओं ने 75 वां अमृत महोत्सव अभियान के तहत केक काटकर कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर दिनेश धाभाई, कैलाश शर्मा, राजेंद्र पंवार, संजय परिहार, सत्यनारायण शर्मा, संदीप परिहार, नारायण कुमावत, सुनील सैनी, आलोक शर्मा, अंकित शर्मा, बाबूलाल सैनी, विश्वंभर रेगर, हनीफ महनसरिया, ज्ञान चंद कुमावत, महेंद्र सोलंकी, गिरधारी लाल सैनी, राजू सिंह रणजीरोत, संत कुमार चोपदार, प्रदीप रेगर, संजय मील, राजेंद्र ठेकेदार, बाबूलाल यादव, रामलाल टेलर, गोविंद जोशी, निखिल शर्मा, मनोज सेन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur